उप मुख्य सचेतक ने 430नौनिहालों को स्कूल बैग दिए उपहार, 15 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

--Advertisement--

बचपन की मुस्कान… खिले चेहरे… मिला सम्मान, बोले – शीघ्र ही दो हजार और बच्चों को देंगे स्कूल बैग।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में आज “प्राथमिक स्नेह उपहार, मेधावी विद्यार्थी सम्मान एवं शिक्षा संवाद समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानियां ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक पठानियां ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के 17 केंद्रों के 430 प्री-नर्सरी बच्चों को व्यक्तिगत रूप से स्कूल बैग वितरित किए। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में 2000 और बच्चों को स्कूल बैग दिए जाएंगे।

इसके साथ ही हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दसवीं एवं जमा दो के 15 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है और प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बच्चों के लिए बेहतर सुविधाओं हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही 6 लाख बच्चों को स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें उपलब्ध करवाने जा रही है।

उन्होंने शिक्षकों से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने तथा कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त समय देने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के संपन्न वर्ग से भी अपील की कि वे गरीब बच्चों की पढ़ाई और आवश्यकताओं में सहयोग करें।

कार्यक्रम में ‘कुशल हिमाचल – सशक्त हिमाचल’ और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत संवाद हुआ।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बिना समाज अधूरा है, और प्राथमिक शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल ने जिले में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए विधायक का आभार प्रकट किया।

प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी अनिल जरियाल ने मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मिंटो देवी ने बच्चों को उपहार व सम्मान देने हेतु उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.डी. शर्मा, वरयाम सिंह, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चंबियाल, सरिता सैनी, पूर्व सीएमओ सुशील शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया एवं पार्षदगण, प्रदीप बलौरिया, एनपीएसए जिला प्रधान राजेंद्र मन्हास, सीएचटी ममता, वनीता, शम्मी, पीटीएफ के दलजीत पठानिया पंकज मनकोटिया, पूर्व पीटीएफ प्रधान राकेश कुमार, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा, राजेश राणा, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग, विभिन पंचायत प्रधान, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...