उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में 150 पदों पर की जाएगी भर्ती

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर/मंडी – अजय सूर्या

एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर ने सिक्योरिटी गार्डस (पुरुष) के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आगामी 7 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में प्रात: 11 बजे से लिए जाएगें।

उपरोजगार कार्यालय प्रभारी जोगिंद्रनगर सुमित के बोल

इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर सुमित ने बताया कि सिक्योरिटी गार्डस के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्डस के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे ऊपर रखी गई है।

आवेदक की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी, वजन 55 से 95 किलोग्राम एवं आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित होने के उपरांत आवेदक को 8 घंटे के लिए प्रतिमाह 15 हजार से 16 हजार रुपए जबकि 12 घंटे का प्रतिमाह 19 हजार से 22 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित आवेदकों को पीएफ, ईएसआई तथा ग्रैच्युटी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...