उद्योग मंत्री ने कलोहा में की कामगारों के सम्मेलन की अध्यक्षता

--Advertisement--

Image

जयराम सरकार ने दी कामगारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा, सरकार ने कामगारों को उपलब्ध करवाई 327 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता

देहरा 01 सितम्बर – शिव गुलेरिया

प्रदेश की जयराम सरकार ने कामगारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा देते हुए आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने का कार्य किया है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कलोहा में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कामगारों के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उद्योग एवं श्रम मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे।

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे कामगारों को संबोधित करते हुए बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगभग 2.50 लाख कामगारों को कामगार कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि कामगारों और उनके परिवारों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 327 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा में 52000 व जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 5500 श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश सरकार पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार को जन्म से मृत्यु तक सहायता उपलब्ध करवाती है।

उन्होंने बताया कि मनरेगा एवं नीजि क्षेत्र में 90 दिन तक श्रमदान करने वाले व्यक्तियों को कामगार कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत किया जाता है। पंजीकृत व्यक्ति के स्वयं के विवाह हेतु 51000 रूपये व दो बच्चों के विवाह हेतु 51000 रूपये प्रत्येक बच्चा बोर्ड द्वारा दिए जाते हैं।

वहीं मातृत्व/पितृत्व प्रसुविधा हेतु भी बच्चे के जन्म पर महिला लाभार्थी को 25000 व पुरुष लाभार्थी को 1000 रूपये की राशि दी जाती है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा सहायता हेतु 50000 से पांच लाख, बच्चों की शिक्षा हेतु 8400 से 1,20,000 प्रति वर्ष, 60 वर्ष के उपरांत पेंशन, विकलांगता पेंशन, विधवा पेंशन, बेटी के जन्म पर 51000 रूपये दो बेटियों तक, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने पर 1,50,000 रूपये तक की आर्थिक सहायता तथा प्राकृतिक मृत्यु पर दो लाख व दुर्घटना से मृत्यु होने पर आश्रितों को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार मानवीय मूल्यों के आधार पर कार्य करने वाली सरकार है। इसी कारण कामगारों और श्रमिकों के कष्टों को समझते हुए सरकार ने उनकी सहायता के लिए यह योजनाएं चलाई हैं।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने 846 कामगारों को पंजीकरण काॅपी वितरित करने के साथ बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 300 कामगारों को प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए।

उन्होंने बताया कि केवल जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में ही अभी तक लगभग 2800 कामगारों को 3.60 करोड़ की आर्थिक सहायता के साथ-साथ आवश्यक वस्तुएं वितरित की जा चुकि हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों और कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

जिला श्रम अधिकारी राज कुमार शर्मा ने इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम उपरांत जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्षा सनेह परमार, खंड विकास अधिकारी परागपुर कंवर सिंह, जिला श्रम अधिकारी राज कुमार शर्मा, मुनीष शर्मा, जिला परिषद अश्वनी, अनिता सपहिया, सुदेश शर्मा, सत्या सूद, रूपिंद्र डैणी सहित भारी संख्या में कामगार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...