इस साल हिमाचल में कैसी रहेगी बरसात, जानिए

--Advertisement--

मौसम विभाग का अनुमान, 25 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बरसेंगे बादल

हिमखबर डेस्क

भारत में इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रह सकता है, हालांकि हिमाचल में इस बार बरसात के मौसम में सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल पूरे देश में औसतन 87 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। ला नीना प्रभाव के चलते इस साल देश में मानसून अच्छा रहेगा। अगस्त-सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया कि साल 1951 से लेकर 2023 तक का डाटा देखने से पता चलता है कि देश में नौ बार मानसून सामान्य से बेहतर रहा है। ला नीना प्रभाव के चलते ही ऐसा हुआ। इस सामान्य के अनुसार पहली जून से 30 सितंबर तक पूरे देश की कुल वर्षा का औसत 87 सेंटीमीटर होगा। देश में चार महीनों तक (जून से सितंबर तक) सामान्य से ज्यादा बारिश होगी और यह 106 प्रतिशत तक होगी।

मौसम विभाग के अनुसार देश के 25 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है, इनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षदीप, दादर और नगर हवेली, दमन-दीव शामिल हैं।

इसके अलावा चार राज्यों छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य बारिश का अनुमान है। छह राज्यों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। इन छह राज्यों में ओडिशा, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

जलवायु विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के दिनों में कमी आ रही है, जबकि भारी बारिश की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके चलते ही बाढ़ और सूखे की समस्या देखने को मिल रही है।

इससे पहले नौ मार्च को प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने सामान्य मानसून का अनुमान जारी किया था। यानी जून से सितंबर तक चार महीने में 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...