इस विदाई ने हर आंख कर दी नम, सैनिक का शव घर पहुंचते ही फूट-फूट रोया पूरा गांव

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर की ग्राम पंचायत भदरूं के गांव जंगलु सुल्यान निवासी सैनिक सुमेर सिंह के शव के घर पहुंचते ही हर किसी की आंखें नम थीं। मृतक का गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। गौर रहे कि सैनिक सुमेर सिंह 1444 बीसीसीजीआरएफ में था।

अरुणाचल प्रदेश के जयंतु जिले में तैनात था, जहां पर उसकी मौत हो गयी। उसके साथ आये साथी विक्रांत सिंह ने बताया कि सुमेर सिंह 26 जुलाई सुबह पांच बजे के करीब सैर के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। काफी ढूंढने के बाद उसका शव नदी में तैरता हुआ दिखा। उसके बाद सेना ने उसके शव को बाहर निकाला।

इसके बाद इसकी सूचना घर पर दी। बड़े बेटे आकाश ने चिता को मुखाग्नि दी व जवानों की टुकड़ी ने सलामी दी। मृतक सैनिक अपने पीछे दो बेटे आकाश (22) व अक्षित (20) तथा पत्नी मीना देवी छोड़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...