इस चुनाव में लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने के लिए करना है वोट – मुख्यमंत्री

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जवाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने के लिए वोट करना है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं को हिमाचल की याद आती है लेकिन चुनाव के बाद जनता को भूला दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है तथा महिला सम्मान निधि का विरोध करके भाजपा ने इसे साबित भी कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल में त्रासदी आई तो उस समय प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं को हिमाचवासियों की याद क्यों न आई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता को 10 गारंटियां दी थीं उनमें से पांच पूरी हो गई हैं तथा पांच को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा-चंबा से प्रत्याशी आनन्द शर्मा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने दावा किया कि हिमाचल की चारों लोस सीटों सहित 6 उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। कांग्रेस सरकार को गिराने के भाजपा के मंसूबे कतई सफल नहीं होंगे। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...