इन्दौरा: पुलिस चौंकी ठाकुरद्वारा ने किया 2 लाख मिलीलीटर लाहन शराब को नष्ट

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- शम्मी धीमान

थाना इंदौरा के तहत पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने मंड क्षेत्र के गांव गगवाल में दबिश देते हुए करीब 2 लाख मिलीलीटर से अधिक की कच्ची शराब लाहन को नष्ट किया। 2 अलग-अलग मामलों में 10 हजार मिलीलीटर लाहन को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस चौकी ने अपनी पुलिस टीम के साथ गांव गगवाल में दबिश दी। सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी और आरोपियों के घरों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा खेतों और गोदामों में ड्रमों और बड़े-बड़े पॉलीथिन के लिफाफों में भरकर छुपाई गई कच्ची करीब 2 लाख मिलीलीटर से अधिक लाहन की खेप को बरामद कर मौका पर बहाकर नष्ट किया।

वहीं सर्च अभियान में पुलिस ने जोगिंदर पुत्र मुलखराज और शमा कुमारी पत्नी नरिंदर सिंह दोनों वासी गगवाल तहसील इंदौरा से 5-5 हजार कुल 10 हजार मिलीलीटर लाहन को बरामद किया। डी.एस.पी. नूरपुर सुरिंदर कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति व महिला पर आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मामले दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...