
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
श्री नयनादेवी जी सड़क मार्ग पर पड़ने वाले गांव कल्लर में चोर सड़क के साथ लगते एक घर में बंधी 2 बकरियों को चोरी कर इनोवा गाड़ी में भरकर भागने लगे, लेकिन घर के सदस्यों को शक पड़ने पर उन्होंने इसकी इतला कैंचीमोड़ स्थित नाके पर दी जहां हिमाचल पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
चंडीगढ़ नंबर इस इनोवा गाड़ी में 2 युवकों सहित 1 युवती भी सवार थी। अब गाड़ी भगाते भगाते रास्ते में चोरों की गाडी का टायर भी पंक्चर हो गया लेकिन चोर फिर भी नहीं रुके तथा 3 टायरों पर ही गाडी को भगा लाए।
पकड़े गए युवक युवती पेशेवर चोर हैं या बकरियां चुराने का उनका क्या मकसद था इसको लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ अमल में लाई जा रही थी।
