’’इट इज़ ईज़ी’’ शॉर्ट फिल्म बढ़ाएगी बेरोजगारों का मनोबल

--Advertisement--

मंडी, 31 अक्तूबर – अजय सूर्या

अगर आप बेरोजगार और बेरोजगारी की समस्या से अपना मनोबल खोते जा रहे हैं तो फिर मंडी के रामपाल आपकी इस समस्या के समाधान के लिए आपको एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से प्रेरित करने का प्रयास करने वाले हैं।

मंडी जिला के नागचला निवासी रामपाल ’’इट इज़ ईज़ी’’ के नाम से एक शॉर्ट फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें यह दर्शाने का प्रयास किया जाएगा कि किस तरह से एक बेरोजगार अपना मनोबल खोता है और फिर उसका मनोबल बढ़ता कैसे है। यह 15 से 18 मिनट की शॉर्ट फिल्म होगी।

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रामपाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मंडी, बिलासपुर, नाहन और चंडीगढ़ में की जाएगी। बेरोजगारों की ज्वलंत समस्या पर इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है ताकि उन्हें कुछ मोटिवेशन दी जा सके।

राम पाल ने बताया कि फिल्म में मंडी और सिरमौर के कलाकार मुख्य रूप से अपनी अदाकारी के माध्यम से फिल्म को विषय को ज्वलंत करेंगे। मंडी के वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश मांडवी और उनकी धर्मपत्नी भी इस फिल्म में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगी।

बता दें कि रामपाल इससे पहले ’’एंड ऑफ़ बिग्निंग’’ के नाम से बेटी बचाओ पर लघु फिल्म बना चुके हैं, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7 अवार्ड मिल चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...