इंस्ट्रूमेंट के अभाव में चिकित्सा सुविधा लेने आए मरीज हुए हताश

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

प्रदेश सरकार द्वारा जनता को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से अस्पतालों में मेगा चिकित्सा कैंपों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन कैंपों में मूलभूत सुविधाओं व इंस्ट्रूमेंट की कमी अकसर ही खलती रहती है।

सिविल अस्पताल ज्वाली में भी शुक्रवार को मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए सुझाया गया लेकिन सिविल अस्पताल जवाली में एक्स-रे नहीं हो पाए। कुछ मरीजों ने तो निजी लैब में महंगे दाम चुका कर एक्स-रे करवा लिया लेकिन गरीब मरीज पैसे की कमी के चलते एक्स-रे करवाए बिना ही वापिस चले गए।

इसके अलावा अन्य विशेषज्ञों के पास भी इंस्ट्रूमेंट की कमी खलती रही। इंस्ट्रूमेंट न होने के अभाव में विशेषज्ञ सही ढंग से मरीजों को चिकित्सा लाभ न दे पाए। मरीज हताश होकर वापिस लौट गए।

दूरदराज से चिकित्सा सुविधा लेने आए हताश मरीजों ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार को ऐसे स्वास्थ्य कैंप लगाने हैं तो सारी सुविधाएं होनी चाहिए अन्यथा इनका कोई लाभ नहीं है। सिविल अस्पताल ज्वाली में हर मरीज हताश व परेशान ही दिखा। कुल मिलाकर मरीज हताश ही दिखाई दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...