इंदौरा में सरकारी घोषणा के बाद भी नहीं खुला धान खरीद केंद्र

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के मंड क्षेत्र के त्यौड़ा गांव में सरकार द्वारा फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से खरीद केंद्र खुले जाने की घोषणा की थी। जिसमें 10 तारीख से धान की ख़रीद शु होनी थी।

इन्दौरा – शम्मी धीमान

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के मंड क्षेत्र के त्यौड़ा गांव में सरकार द्वारा फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से खरीद केंद्र खुले जाने की घोषणा की थी। जिसमें 10 तारीख से धान की ख़रीद शु होनी थी। स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अन्य स्थानों पर भी खरीद केंद्र खोलने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन धरातल की यथास्थिति अलग ही नजर आ रही है। यहां न तो किसानों के लिए अभी तक खरीद केंद्र में खरीद शुरू हो पाई है और ना ही किसी अन्य स्थान पर कोई खरीद केंद्र खोला गया है, जो खरीद केंद्र त्यौरा गांव में खोला गया था।

उसमें भी अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी प्रबंध नहीं किए गए हैं मात्र एक बिजली का मीटर ही अभी तक लग पाया है। जब किसानों से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंड क्षेत्र में धान के खरीद केंद्र की सिर्फ़ घोषणा ही हुई है, इस केंद्र में ख़रीद आज भी शुरू नहीं हुई है। धान की कटाई 10 दिन देरी से शुरू होने के कारण धान खेत मे ही झड़ कर गिर गया है जिस कारण 1 एकड़ से किसान को लगभग 6 क्विंटन का नुकसान हो रहा है।

वहीं एक स्थानीय किसान ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यदि पंजाब के मुख्यमंत्री से बात कर इस बार की धान की फसल की ख़रीद करने का आग्रह कर किसानों की समस्या का हल करवाएं। तथा धान ख़रीद केंद्र को अगली बार सुचारु रूप से खोलें। क्योंकि जिस रफ़्तार से एफसीआइ के अधिकारी कार्य कर रहे है, उस हिसाब से इस बार किसानो की फसल खेतों में ही सड़ने के आसार हैं।

अब प्रश्न यह उठता यह स्थानीय भाजपा नेता सोशल मीडिया में किस बात की राजनीति कर रहे हैं , परंतु ज़मीनी हक़ीक़त कुछ ओर ही है। अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों की इस समस्या को हल करने के लिए इस खरीद केंद्र को सुचारु रूप से खोल भी पाता है या नही या यह खरीद केंद्र भी मात्र घोषणा बनकर जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...