कांग्रेस का बेड़ा गर्क करके जाएगा कन्हैया: रणधीर शर्मा

--Advertisement--

Image

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का कारगिल युद्ध को लेकर जोगेंद्रनगर में एक चुनावी सभा में दिया गया बयान देश व सेना हित में नहीं है। हार तय देख कांग्रेस बौखला गई है। 

मंडी- नरेश कुमार

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का कारगिल युद्ध को लेकर जोगेंद्रनगर में एक चुनावी सभा में दिया गया बयान देश व सेना हित में नहीं है। हार तय देख कांग्रेस बौखला गई है। प्रतिभा सिंह ने हिमाचल के 52 व देश के 527 बलिदानियों का अपमान किया है।

सोमवार को मंडी में पत्रकारवार्ता वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कारगिल ही नहीं श्रीलंका व सयुंक्त राष्ट्र के मिशन में सराहनीय काम किया है। भाजपा इस बयान की कड़ी निंदा करती है। प्रतिभा सिंह ने शहीदों का सम्मान कम करने का प्रयास। कांग्रेस के पास नेता है न ही नीति है। कांग्रेस आज उस लड़के को नेता मान रही है जो कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुआ है।

देशद्रोही गतिविधियों में शामिल रहा लड़का,कांग्रेस के लिए आदर्श बन गया है। कांग्रेस एक डूबता जहाज है,कन्हैया और डूबोने का काम करेगा। कांग्रेस का बेड़ा गर्क करके जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेसी नेता कोरोनाकाल में घरों से नहीं निकले। अब चुनावी मौसम में नजर आने लगें हैं। श्रद्धांजलि के नाम पर वोट मांग रहे हैं। प्रतिभा सिंह दो बार यहां की सांसद रही है। बतौर सांसद उनकी क्षेत्र के लिए क्या उपलब्धियां रही हैं। वह जनता को बताएं।

भाजपा प्रदेश व केेंद्र सरकार की उपलब्धियों पर वोट मांगेगी। रणधीर शर्मा ने दावा जताया भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र सहित अर्की, जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा का उपचुनाव भी भारी मतों से जीतेगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रवक्ता अजय राणा, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक प्रियव्रत शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...