इंदौरा में लापता व्यक्ति का जंगल में मिला शव

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना इंदौरा के तहत पड़ती ग्राम पंचायत मलाहरी में मंगलवार से लापता हुए एक व्यक्ति को उसे घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित खेतों के साथ लगते जंगल में पेड़ के साथ लटका शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, क्योंकि अभी तक इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत कैसे हुई।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि मलाहरी गांव का 39 वर्षीय व्यक्ति जो मंगलवार दोपहर से घर से लापता था। व्यक्ति के स्वजनों ने पहले उसे ढूंढ़ा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके चलते स्वजनों ने गुमशुदा सुरजीत मेहरा पुत्र हरवंश लाल निवासी मलाहरी ने बुधवार को पुलिस थाना में उसकी गुमशुगदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसको खोजने के लिए थाना इंदौरा की टीम बुधवार को मलाहरी गांव में गई थी परंतु लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

वहीं वीरवार को गांव के एक व्यक्ति जंगल की ओर गया था। उस दौरान उन्हें व्यक्ति का शव दिखा। जिसकी सूचना व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना इंदौरा से टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने शव का कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच के पाया गया है कि जहां मृतक के शव के पास से जहरीली दवाई के पैकेट बरामद हुआ है।

 

थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया की मृतक युवक की पहचान सुरजीत मेहरा पुत्र हरबंस लाल उम्र 39 वर्ष वासी मलाहरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। हम जल्‍द ही हत्‍या के कारणों का पता ला लेंगे, और हर तरह से मामले की छानबीन की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...