
इंदौरा- शम्मी धीमान
विधानसभा इंदौरा के अंतर्गत आते डाह- कुलहाड़ा गांव में पहुंचने पर इंदौरा के पूर्व विधायक व वर्तमान में सामान्य उद्योग निगम के वाइसचैरमैन मनोहर धीमान का स्थानीय लोगों ने हार पहनाकर किया भव्य स्वागत ।
वही मनोहर धीमान के प्रति बच्चों में भी प्यार देखने को मिला बच्चों ने मनोहर धीमान को हार पहनाए , तथा स्थानीय लोगों ने मनोहर धीमान के समक्ष अपनी मांगे रखी और मनोहर धीमान ने लोगों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
कोरोना को ढीले में न ले जनता :- मनोहर धीमान
डाह – कुलहाड़ा में पहुंचने पर मनोहर धीमान ने लोगों को मास्क बांटे तथा उनको मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मनोहर धीमान ने लोगों को कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी तक टला नहीं है , मास्क पहनना हमारी खुद की सुरक्षा है ।
बीते दो वर्षों में कई लोग ढील बरतने के कारण अपनी जान गवा बैठे हैं। इसलिए सभी से आग्रह करता हूं कि अपना मास्क जरूर पहन कर रखे ताकि आने वाले समय में आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आए।
गरीब परिवार के लोगों को मनोहर धीमान ने वांटे मुख्यमंत्री राहत कोष चेक
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के डाह-कुलहाड़ा में इंदौरा के पूर्व विधायक व वर्तमान में सामान्य उद्योग निगम के वाइस चेयरमैन मनोहर धीमान ने गरीब परिवार के लोगों को बांटे मुख्यमंत्री राहत कोष चेक और वही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई गई नई स्कीमों के बारे मे अवगत करवाया।
