आरोपी मोनू यादव ने कबूला गुनाह, गला घोंटकर दिया हत्या को अंजाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भोरंज थाना के जाहू कलां में उत्तर प्रदेश के योगेश कुमार (37) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार व पुलिस रिमांड में चल रहे आरोपी मोनू यादव (उत्तर प्रदेश) को भोरंज पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर हत्या के आरोप के सबूतों को पुख्ता किया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और कई गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं।

26 सितंबर की रात को योगेश कुमार की हत्या शराब के नशे में की गई थी। आरोपी मोनू यादव, जो स्थानीय क्रेशर में काफी समय से कुक का काम करता था। ये भी पता चला है कि योगेश कुमार व मोनू यादव स्थानीय क्रेशर के पास कई दिनों से जुआ भी खेलते थे और शराब भी पीते थे। यह सिलसिला महीनों से जारी था।

आशंका है कि जुआ खेलने वाले दो नहीं बल्कि और भी लोग हो सकते हैं। हत्या के बाद, मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने मोनू यादव का नाम लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान और कपड़ों के फटने से यह संकेत मिला कि इस वारदात में मोनू यादव के अलावा और लोग भी शामिल हो सकते हैं। बहरहाल पुलिस का दावा है कि आरोपी मोनू यादव ने हत्या के आरोप को स्वीकार किया है। आरोपी ने गला घोंटकर हत्या करने की बात कही है।

उधर, हत्या के मामले की गहनता से जांच कर रहे थाना प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि हत्या आरोपी मोनू यादव को वारदात स्थल पर ले जाकर जानकारी हासिल की है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना के करीब 4 लोग गवाह भी बने हैं। इनमें कुछ स्थानीय व कुछ बाहरी लोग भी हैं। उनका कहना है कि हत्या शराब के नशे में केवल मोनू यादव ने ही की है।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दिवाली से पहले बड़े तोहफों की तैयारी, मुख्यमंत्री ने 22 अक्तूबर को बुलाई कैबिनेट मीटिंग

22 अक्तूबर को कैबिनेट मीटिंग, अनुबंध कर्मियों-अंशकालीन जलवाहकों समेत...

शर्मनाक : सौतेले पिता पर बेटी से जड़े अश्लील हरकतें व छेड़खानी के आरोप, मामला दर्ज़

शिमला - नितिश पठानियां राजधानी शिमला में रिश्तों को शर्मशार...

HRTC लगेज नीति में संशोधन पर निगम का स्पष्टीकरण, 30 किलो सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति

शिमला - नितिश पठानियां हाल ही में सोशल मीडिया पर...

एक और सड़क हादसा, नेरवा में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त…दो की मौत

शिमला - नितिश पठानियां चौपाल उपमण्डल में लगातार दूसरी रात...