आयुष, जैसमिन, रितिका और आरुषि ने किया टॉप

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शनिवार को राजकीय उत्कृष्ठ विद्यालय शाहपुर का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान कक्षा छठी से नौवीं और जमा एक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें छठी से नौवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

परीक्षा परिणाम में जमा एक के कॉमर्स स्ट्रीम का 100 प्रतिशत, आर्ट्स स्ट्रीम का 89 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम का 93 प्रतिशत रहा। जमा एक के साइंस स्ट्रीम से आयुष, कॉमर्स स्ट्रीम से जैसमिन और आर्ट्स स्ट्रीम से रितिका ने टॉप किया। इसके साथ नौवी कक्षा में आरुषि ने टॉप किया।

प्रिंसिपल अनिल जरियाल के बोल

शाहपुर स्कूल के प्रिंसिपल अनिल जरियाल ने बताया कि बताया कि शनिवार को पांच कक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया है। स्कूल में कुल 11 बच्चे भी फेल हुए हैं।

इस मौके पर उन्होंने सभी पासआउट बच्चों को बधाई दी और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल के बच्चे बोर्ड की कक्षाओं में भी टॉप करते रहे हैं। यहां पर बेहतर शिक्षक के साथ बढ़िया सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...