आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

--Advertisement--

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

भोरंज 16 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने वीरवार को यहां मिनी सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सीपीआर पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि आपात परिस्थितियों में अगर किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक गई हो और उसे तत्काल सीपीआर मिल जाए तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है।

इस तकनीक के बारे में आम लोगों को जानकारी होनी चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मयंक और डॉ. आदित्य तथा हेल्थ ऐजूकेटर ने सीपीआर का प्रेक्टिकली प्रदर्शन करके यह तकनीक समझाई।

उन्होंने बताया कि सीपीआर यानि कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन एक ऐसी तकनीक है जो कि कई आपात स्थितियों में किसी व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने या अन्य कारणों से अगर किसी की सांस या दिल की धड़कन रुक गई हो तो तुरंत सीपीआर के माध्यम से उस व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

इसमें प्रभावित व्यक्ति की छाती को बीचों-बीच प्रति मिनट 100 से 120 बार ज़ोर-जोर से दबाया जाता है और उसे मुंह से सांसें भी दी जाती हैं। उन्होंने सीपीआर के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...