आपसी कहासुनी पर दराट से हमला, धर्मशाला के घरोह मेें दो गुटों में खूनी झड़प; कई लोग लहूलुहान, जांच शुरू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला के साथ लगते घरोह में दो गुटों में हुई खूनी झड़प में कुछ लोग लहूलुहान हुए। आलम यह रहा कि बीच बचाव को उतरे क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया की टीशर्ट भी खून से रंग गई। बताया जा रहा है कि यह झड़प काफी देर तक चलती रही।

दो गुटों में आपसी कहासुनी के कारण हुई लड़ाई में दराट व चाकू लेकर कुछ लोग एक-दूसरे पर हमले को आमादा थे, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल रहा। घरोह में इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। घरोह बाजार में दो परिवारों की बीच बाजार आ गई। दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हुई।

खूनी जंग की इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन घटना के बाद ही पुलिस पहुंचती है, इस लाइन पर काम करते हुए पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंंची, जिससे लोगों मेंं पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर से रोष देखने को मिला है। जब पुलिस नहीं पहुंची तो विधायक केवल सिंह पठानिया को सूचित किया तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया है।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

विधायक केवल पठानिया ने बताया कि जैसे ही मुझे सूचना मिली, तो मैंने घटनास्थल पर पहुंचकर बीच बचाव किया। पुलिस के समय पर न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री सुक्खू को फोन पर जानकारी दे दी गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिए कि इस मामले की जांच करे और जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...