आधी रात घर के नजदीक पेड़ से लटका मिला महिला का शव, आज ज्वाइन करनी थी नौकरी

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आती पंचायत गगवाल के गांव हगवाल की 26 वर्षीय महिला उर्मिला का शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थिति में वीरवार रात को पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला ने आज अपने मायका चुवाड़ी में किसी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी ज्वाइन करनी थी।

महिला की माता झांझरों देवी का कहना है कि रात करीब तीन बजे उनको फोन आया कि उनकी बेटी घर से लापता है। फिर थोड़ी देर बाद फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

वहीं, महिला की सास सावित्री का कहना है कि उन पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। चार साल पहले उनके बेटे कुलदीप की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जो अपने पीछे बहू उर्मिला देवी और छह महीने का बेटा समर छोड़ गया था।

अब बहू की इस प्रकार आत्महत्या से दुखों का पहाड़ टूट गया है। उर्मिला अपने पीछे साढ़े चार साल का बेटा समर छोड़ गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा जा रहा है उसके बाद सभी सुबूतों और तथ्यों को जोड़कर कार्रवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...