
शिमला, जसपाल ठाकुर
हिमाचल में 27 मई को 21235 लोगों को वैक्सीन लगी है। इसके लिए प्रदेश भर में 217 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए , जहां पर सुबह से 18 से 44 साल आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हिमाचल में 27 मई के वैक्सीनेशन के लिए 25 मई को स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन खोला गया था।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वैक्सीनेशन की अगली तिथि 31 मई को रखी गई है। ऐसे में अब इसके लिए स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन 29 मई को खोला जाएगा, जो कि दोपहर अढ़ाई बजे से तीन बजे तक खुलेगा। राज्य में अभी तक 18 लाख 70 हजार 977 लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज लग चुकी है।
इनमें से 83 हजार 614 हैल्थ केयर वर्करों, 80 हजार 605 फ्रंट लाइन वर्कर्ज को पहली डोज लग चुकी है। चार लाख 35 हजार 501 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। 16 लाख 46 हजार 548 ऐसे लोग हैं, जो कि 45 साल ज्यादा है और एक टीका लग चुका है। 45 साल की उम्र से ज्यादा तीन लाख 24 हजार 743 लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं, जबकि 60 हजार 210 वे लोग हैं, जिनकी उम्र 18 से 44 साल के बीच है और उन्हें पहला टीका लगाया जा चुका है।
जिला मेें इतने लोगों को लगनी है वैक्सीन
जिला साइट वैक्सीन
बिलासपुर 12 1200
चंबा 16 1520
हमीरपुर 13 1300
कांगड़ा 46 4600
किन्नौर 3 300
कुल्लू 14 1400
स्पीति 1 20
मंडी 31 3098
शिमला 27 2699
सिरमौर 17 1700
सोलन 18 1798
ऊना 16 1600
कुल 217 21235
