आग बुझाने के प्रयास में फिसला पांव, 12 वर्षीय बालक का निधन

--Advertisement--

आग बुझाने के प्रयास में फिसला पांव, 12 वर्षीय बालक का निधन

नाहन, 14 जून – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र के एक बालक का आग बुझाने के प्रयास में निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ था , जब घासनी में लगी आग को बुझा रहा था। झुलसने के बाद 12 वर्षीय अभिषेक को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। इसके बाद नाजुक हालत की वजह से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चार दिन बाद बालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़वास पंचायत के ग्राम डिमणू में रविवार को घास में आग लग गई थी। आसपास के रिहायशी मकानों के लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान अभिषेक (12) पुत्र मोहन सिंह भी वहां पहुंच गया। अचानक पांव फिसलने के कारण वह घास में भड़क रही भीषण आग में गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया।

परिजनों ने तुरंत अभिषेक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। वरिष्ठ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि अभिषेक 90 फीसदी जल चुका था और उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान वीरवार सुबह अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

पंचायत प्रधान निर्मला देवी के बोल

बड़वास पंचायत की प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि आग की चपेट में आने से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान अभिषेक की मृत्यु हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...