आईसीटीसी नालागढ़ द्वारा एचआईवी व एड्स पर कार्यशाला आयोजित

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत रेडु के झिरीवाला गांव में एचआईवी व एड्स पर एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्र (आई.सी.टी.सी.) नालागढ़ द्वारा आज एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह जानकारी एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्र नालागढ़ के परमार्शदाता अजीत वर्मा ने दी।

कार्यशाला में उपस्थित लोगों को एचआईवी, एड्स व टी.बी. जैसी बीमारियों के विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने एचआईवी व एड्स को फैलने से रोकने और इनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि टी.बी. जैसी बीमारी का सही समय पर उपचार कर रोगी को ठीक किया जा सकता है। कार्यशाला में लोगों को सरकार द्वारा एड्स से ग्रसित लोगों को दी जा रही आर्थिक सहायता व भारत में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एन.ए.सी.ओ) हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1097 के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यशाला में लगभग 100 लोगों की रक्त की जांच भी की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...