आईबी अधिकारी अरुण कुमार के हत्यारों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के किहार में केंद्रीय गुप्तचर विभाग (आईबी) के जूनियर इंटैलीजैंस अधिकारी अरुण कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर चारों आरोपियों को सोमवार को चम्बा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

बताते चलें कि अरुण कुमार जिला चम्बा के किहार में केंद्रीय गुप्तचर विभाग (आईबी) में इंटैलीजैंस अधिकारी के पद पर तैनात था। 11 जून को एक ढाबे पर शराब पी रहे अधिकारी और ढाबा संचालक राज कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच ढाबा संचालक ने रॉड से अरुण कुमार के सिर पर प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए फोरैंसिक टीम के सहयोग से पुख्ता साक्ष्य जुटाते हुए मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी राज कुमार सहित मामले में संलिप्त अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा था।

सोमवार को आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने दोबारा आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। रंजन शर्मा डीएसपी सलूणी ने बताया कि चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...