वन विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी से भरी पिकअप, मामला दर्ज

--Advertisement--

वन विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी से भरी पिकअप, मामला दर्ज

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

वन मंडल नाहन के अंतर्गत वन परिक्षेत्र जमटा में विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। विभाग ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 3 बजे वन विभाग की टीम बर्मन बीट में गश्त पर थी। इस दौरान बीच जमटा-महीपुर सड़क पर खरक गांव के समीप एक पिकअप (एचपी 71-2954) को जांच के लिए रोका गया।

जांच के दौरान चालक लकड़ी के दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जीप से चीड़, खिरक व चिंबुल की लकड़ी बरामद हुई। गाड़ी में चालक असलम निवासी चलोग व्यास, काथली भरण निवासी राजगढ़ और संजीव कुमार मैथिली, सैर तेंदुला नौहराधार मौजूद था। वहीं, अकबर नामक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जमटा कार्यालय पहुंचाया।

रेंज ऑफिसर प्रेम कंवर के बोल

रेंज ऑफिसर जमटा प्रेम कंवर ने बताया कि लकड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...