आईजीएमसी में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

आईजीएमसी में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इस बात की पुष्टि की है।बताया जा रहा है कि उन्हें अब अस्पताल के मेक शिफ्ट वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी डॉक्टर परामर्श कर रहे है। बता दें कि पहले भी कोरोना संक्रमित होने के बाद वे चंडीगढ़ इलाज करवाने गए थे।

चंडीगढ़ से लौटने के बाद पूर्व सीएम आईजीएमसी में दाखिल हैं।यहां पर कार्डियोलॉजी विभाग मैं उन्हें दाखिल किया गया है। जहां पर चिकित्सक उन पर निगरानी बनाए हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि देर रात भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि अस्पताल में होने के चलते उन्हें तुरंत डॉक्टरी उपचार दे दिया गया था। जिससे कि उनकी हालत में सुधार आ गया था। हालांकि इस बीच डॉक्टरों ने उनका कोरोना सैंपल लिया था। जिसे जांच के लिए भेजा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...