आंगनबाड़ी कार्याकर्ता के रिक्त पद हेतु आंमत्रित

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बड़ीधार तथा आंगनबाड़ी केन्द्र-तल्याहड़-1 में आंगनबाड़ी कार्याकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में 11 मार्च, 2022 तक आवेदन कर सकती हैं।

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी वंदना शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु ये चयन प्रक्रिया की जा रही है। उम्मीदवार आवेदन हेतु साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां अवश्य लगाएं।

आंगनबाड़ी केन्द्र बड़ीधार तथा आंगनबाड़ी केन्द्र-तल्याहड़-1 के लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में लिए जाएंगे।

अनिवार्य योग्यताएं

इस पद के लिए महिला उम्मीदवार सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में 1 जनवरी, 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। आवेदनकर्ता का परिवार 1 जनवरी, 2022 को सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के सर्वे रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास। पारिवारिक वार्षिक आय 35000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। घर से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी, अर्ध सरकारी नौकरी में न हो। इस बारे प्रमाणपत्र उपमण्डलाधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया होना आवश्यक है।

स्टेट होम व बालिका आश्रम आश्रिता, अनाथ, तलाकशुदा, विधवा, महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया हो और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है को इन नियुक्तियों में अधिमान दिया जाएगा।

दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक), एससी, एसटी, ओबीसी से सम्बन्धित उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

अनिवार्य प्रमाण पत्र

हिमाचली, आयु, शैक्षणिक योग्यता, आय, परिवार रजिस्टर की नकल, सर्वे में दर्ज होने बारे प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य कोई प्रमाण पत्र यदि हो तो।

इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी के कार्यालय दूरभाष 01905-25540 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...