
ककीरा, भूषण गुरुंग
सरकार की और से अप्रैल माह से आँगनवाड़ी वर्कर का 500 रुपये बढ़ोतरी से ककीरा के आसपास के आंगनवड़ी कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायीकाओ ने वेतन में बढ़ोतरी करने पर सरकार का आभार प्रकट किया है ।
ककीरा के आँगनवाडी कार्यकता दीपशिखा, बीना देवी, पूजा रानी,उषादेवी,रीनुदेवी,रंजू वाला,रंजना देवी,मोनिका , वंदना देवी, इस कोविड महामारी के दौरान भी अपनी सेवाए दे रही है। और गॉव के घर घर जाकर जिन लोगो को खाँसी, जुकाम, बुखार काल डिटेल बना कर लोगो की पहचान कर के उन लोगों को अपना कोविटेस्ट करने के लिए जागरूप किया जा रहा है। ऐसे समय में उनका बेतन बढ़ने से उनका मनोबल बढ़ा है । उन्होंने सरकार से मांग की है जो 1 अप्रेल 2021 से उनका मानदेय में बढ़ोतरी हुआ है। उसे अभी तक नही दिया गया है। उसको तुरंत भुगतान करने की मांग की है।
