अश्लील वीडियो कॉल से ठगे 16 लाख, ग्रामीण को शातिर महिला की टीम ने बनाया निशाना

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

अश्लील अज्ञात वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेलिंग को अंजाम देते हुए करसोग क्षेत्र के दूरदराज गांव के एक व्यक्ति से शातिर महिला सहित ठगों द्वारा 16 लाख 22 हजार 500 रुपए हड़पने वाली घटना का मामला सामने आया है।

इस व्यक्ति को गत महीने अचानक किसी नंबर से अज्ञात वीडियो कॉल आती है, तो उसमें अश्लील वीडियो या फिर फोटो खींच कर अज्ञात लोगों द्वारा ब्लैक मेलिंग का जाल बिछा दिया गया।

बताया गया कि अश्लील वीडियो कॉल के बाद शातिर ठगों ने करसोग क्षेत्र के पीडि़त व्यक्ति को कभी दिल्ली क्राइम ब्रांच का नाम लेकर, कभी पुलिस का नाम लेकर धमकाया व कभी अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाया और इसी ठगी वाले जाल में फंसा कर पीडि़त से लाखों रुपए लूट लिए गए।

पीडि़त ने पुलिस थाना करसोग में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस थाना करसोग ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तुरंत छानबीन शुरू करते हुए आरोपियों की तरफ कदम बढ़ाने भी शुरू कर दिए हैं।

हालांकि मामला बेहद पेचीदा है, अज्ञात शातिर ठग कहां बैठे हैं, किस प्रकार घटना को अंजाम दे रहे हैं, उसमें काफी माथापच्ची पुलिस को करनी पड़ेगी।

इस बारे डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेलिंग करते हुए शातिर ठगों ने करसोग क्षेत्र से संबंधित एक व्यक्ति से 16 लाख रुपए से भी ज्यादा की राशि डरा धमकाकर हड़प ली है। मामला दर्ज कर छानबीन के आदेश कर दिए गए हैं, यही प्रयास रहेगा कि पीडि़त को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

उधर, इस मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने करते हुए कहा कि सभी लोग सतर्क रहें और ऐसे ब्लैक मेलिंग के जाल में न फंसते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...