
नूरपुर, देवांश राजपूत
अराजपत्रित महासंघ उपमंडल नूरपुर द्वारा एसडीएम मनाली डॉ सुरिंद्र ठाकुर को बेहतर सेवाओं के लिए गुरुवार को पंचायत समिति हाल नूरपुर में शाल व टोपी पहनाकर व फूल देकर सम्मानित किया।
एसडीएम डॉ सुरिंद्र ठाकुर का नूरपुर में बतौर एसडीएम नूरपुर के रूप में लगभग तीन वर्ष कार्यकाल रहा है और अब वह एसडीएम मनाली के रूप में स्थानांतरित हुए है। इस उपलक्ष्य में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ नूरपुर ने उन्हें एक विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि डॉ सुरिंद्र ठाकुर का बतौर एसडीएम नूरपुर के रूप में कार्यकाल शानदार रहा है और उनका कर्मचारियों से बहुत बढ़िया तालमेल रहा तथा उनकी समस्याओं को हल करने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल यादगार रहेगा।
इससे पहले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ नूरपुर के प्रधान राजेश सहोत्रा ने भी उनके स्वागत किया और कहा कि उनका कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है।
इस अवसर बीडीओ नूरपुर डॉ रोहित शर्मा भी मौजूद थे और भी उनके कार्यकाल को बेहतर बताया और नए पदभार के लिए शुभकामाएं दी।
इस मौके पर एसडीएम मनाली डॉ सुरिंद्र ठाकुर ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमे कड़ी मेहनत से लोगों की समस्याओं को हल करना चाहिए व सरकार की योजनाओं का सभी को लाभ मिलना चाहिए।
इस अवसर पर परषोत्तम शर्मा,ओंकार धीमान,सुशील शर्मा ,विनोद पठानिया,संदीप पठानिया,पंकज शर्मा सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद थे।
