हिमखबर डेस्क
राजीव गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय नगरोटा बगवा मसल मे चल रहे बिजनेस स्कूल में दो दिवसीय मैनेजमेंट एवं सांस्कृतिक फेस्ट का अयोजन 25/04/2024 से 26/04/2024 तक किया जा रहा है।
इसके बारे में जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर प्रोफेसर दीपक बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 15 कॉलेज व विश्वविद्यालय अलग अलग प्रतिस्पर्धायों में भाग लेंगे। जिसमे मुख्यतः क्विज, डिक्लामेशन, ड्रामा, मॉडलिंग, ट्रेजर हंट, संगीत, नृत्य इत्यादि होंगे।
इस कार्यक्रम के अयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करना है जिसमे वो अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिल सके। इस फेस्ट के माध्यम से हमारी संस्था के विधार्थियों को इस तरह के आयोजनों मे प्रबंधन की विभिन्न बारीकियों से अवगत करवाया जा सके।
साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कांगडा के उपायुक्त करेंगे व समापन पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

