अभिनेता अनुपम खेर ने शिमला में दिखाई एबुलेंस सेवा को हरी झंडी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

शिमला के उपनगर टुटू में सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बुजुर्गों के लिए चलाई जाने वाली एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। ऑल्माइटी ब्लेसिंग संस्था की ओर से बुजुर्गों के लिए चलाई जाने वाली विशेष एंबुलेंस के शुभारंभ के लिए अनुपम खेर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

 

उन्होंने संस्था को ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर उपलब्ध करवाने की बात भी कही। संस्था की ओर से बुजुर्गों को बीमारी के लिए आइजीएमसी चेकअप करवाने की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत टुटू चौक से रोजाना एंबुलेंस सुबह आठ बजे और साढ़े ग्यारह बजे बजे आइजीएमसी के लिए रवाना होगी।

 

वहीं न्यू शिमला से सुबह 9 और दोपहर 2 बजे एंबुलेंस आइजीएमसी के लिए जाएगी। इसमें जरूरतमंद बुजुर्ग आवाजाही की सुविधा ले सकेंगे। शिमला में रोजाना बसों में ओवरलोडिंग देखी जाती है। सुबह से लेकर शाम तक बसें भरी रहती हैं। बुजुर्गों को बसों में सफर करना मुश्किल हो जाता है।

 

वहीं एचआरटीसी की टैक्सियों में भी बुजुर्गाें के लिए एक से दो सीटें रिजर्व रहती हैं। ऐसे में बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ जाती है। संस्था के संस्थापक सर्बजीत सिंह बॉबी का कहना है कि संस्था की ओर से कोरोना से ग्रसित मरीजों सहित अन्य मरीजों की सुविधा के लिए अनेक प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर ले जाने के लिए विशेष एंबुलेंस भी चलाई गई है।

शिमला निवासी होते हुए गर्व महसूस करता हूं

अभिनेता अनुपम खेर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला निवासी होते हुए गर्व महसूस करता हूं, जहां मरीजों की सेवा के लिए ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था तत्पर रहती है। लोकहित के लिए यह सराहनीय प्रयास है। संस्था की ओर से चलाई गई लंगर सेवा भी लोगों को काफी राहत दे रही है। उन्होंने विनम्रता पूर्वक कहा कि इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि मैं नहीं बल्कि सर्वजीत सिंह ही हैं जोकि लोगों की सेवा के लिए आगे आए हैं।

अनुपम खेर ने घर पर मनाया योग दिवस

अभिनेता ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घर पर मनाया। उन्होंने सुबह के समय घर पर रहते हुए योग किया और लोगों को स्वस्थ्य व तंदरूस्त रहने की सलाह दी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज के जरिए योग करते हुए अपनी फोटो शेयर की और कहा कि योग पूरे विश्व भर के लिए भारत की ओर से एक अद्वितीय भेंट है। वहीं शारीरिक रूप से फिट रहने और मानसिक रूप से शांत रहने के लिए योग करना बेहद जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...