अब मनाली के निजी स्कूल पर चला प्रशासन का चाबुक, 41 में से 39 स्टाफ था मौजूद

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

एक ओर सरकार कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय ले रही है, वहीं दूसरी ओर कई निजी स्कूल इसकी अवहेलना कर रहे हैं। अभी दो दिन पूर्व पूर्व ही कुल्लू के एक निजी स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान पांच हजार का जुर्माना वसूला था। क्योंकि स्कूल में कक्षाओं को चलाया जा रहा था।

अब हालिया प्रकरण में एसडीएम मनाली ने मनाली में ही एक निजी स्कूल का निरीक्षण किया। क्योंकि स्कूल में शिक्षकों को बुलाने के संदर्भ में बारे में कई तरह की शिकायतें आ रही थी। स्कूल पहुंचने पर टीम ने पाया कि जो भी जानकारी उन्हें मिल रही थी, वे सही थी।

रोस्टर के हिसाब से अध्यापकों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा था। स्कूल में 41 का कुल स्टाफ था और स्कूल में वीरवार को 39 स्कूल का स्टाफ आया था। स्कूल के लिए जो भी एसओपी जारी की गई हैं, उनकी पालना नहीं की जा रही थी। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार का जुर्माना किया गया है।

जिला उप निदेशक एलीमेंटरी सीता राम बसंल ने बताया कि विद्यालय प्रशासन को आगाह भी किया गया है कि वे आने वाले समय में भी एसओपी का पालन करें। जब रोस्टर ही फाॅलो नहीं की जा रहा है तो चालान कटना तो लाजिमी था।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान एसडीएम मनाली, पुलिस प्रशासन व शिक्षा विभाग की टीम थी। उप निदेशक ने कहा कि भविष्य में किसी भी स्कूल प्रशासन ने अगर एसओपी का पालन नहीं किया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...