अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जिला अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में एस डी एम अनिल भारद्वाज के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को एक ज्ञापन भेजा । ज्ञापन के माध्यम से अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने प्रधानमंत्री का महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने पर आभार जताया ।

उन्होंने कहा की इस घोषणा से आने वाली पीढ़ियां देश के बारे में उनके द्वारा किए गए बलिदानों को जान सकेंगी। बिरसा मुंडा भारत के महान क्रांतिकारी ओर एक आदिवासी नेता थे। वे एक दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे। जिन्होंने अपने समुदाय के आदिवासी लोग जो ब्रिटिश शोषणकारी नीतियों और अत्याचारों से पीड़ित थे, उनकी मुक्ति मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ऐसे महान क्रांतिकारी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने कि घोषणा करना उनके प्रति तथा समस्त आदिवासी एवं जनजातीय समुदाय के प्रति सम्मान एवं आदर भाव को दर्शाता है जिसके लिए समुदाय माननीय प्रधानमंत्री व उनके समस्त मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार प्रकट करता है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, देव जरयाल,मनोज शर्मा, रिकी शर्मा, मिथिलेश, अशवनी चौहान,रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...