अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय तकीपुर में एबीवीपी छात्रों के आह्वान पर खुली कैंटीन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय तकीपुर में एबीवीपी इकाई तकीपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ समय पहले महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को कॉलेज में कैंटीन खोलने के लिए एक मांग पत्र दिया गया था।

जिसके चलते तकीपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के.एस अत्री ने तुरंत इस समस्या पर गौर करते हुए 20 दिनों के अंदर महाविद्यालय में कैंटीन स्थापित कर उसका उदघाटन किया।

इस मौके पर एबीवीपी इकाई तकीपुर के अध्यक्ष आंचल कुमार, सचिव हरनेश सिंह, कार्यकर्ता सदस्यों में अंजली, अंकिता, साहिल, अमन, कपिलदेव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें।

सभी ने बताया कि अब उन्हें खाली समय में महाविद्यालय से बाहर समान लेने के लिए नही जाना पड़ेगा बल्कि, महाविद्यालय की कैंटीन में ही बेहतरीन जरूरत की चीजे मौजूद होने पर कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को खरीददारी करने में आसानी होगी। जिससे सभी छात्रों का समय भी बचेगा।

एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने कहा कि यह प्रधानाचार्य का बेहतरीन प्रयास है छात्र, छात्राओं को महाविद्यालय के भीतर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने का।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...