अज्ञात शख्स से दुष्कर्म का शिकार हुई 19 साल की युवती ने दिया बच्ची को जन्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

अज्ञात शख्स से दुष्कर्म का शिकार हुई 19 साल की युवती ने दिया बच्ची को जन्म, मामला दर्ज।

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला के ठियोग उपमंडल में दुष्कर्म की शिकार बनी 19 साल की युवती ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता ने अज्ञात शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पीड़िता के पेट में दर्द हुआ था। 28 नवम्बर को जब वह अपनी एक रिश्तेदार के घर में थी, तो रात को उसकी हालत खराब हो गई और प्रसव पीड़ा होने पर उसे 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक़ नौ माह पहले उसकी मुलाकात एक अज्ञात शख्स से हुई थी। अज्ञात शख्स बहला-फुसलाकर उसे चियोग के जंगल में ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए।

पीड़िता का कहना है कि आरोपित उसका परिचित नहीं है, लेकिन सामने आने पर वह उसे पहचान लेगी। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ठियोग पुलिस के मुताबिक़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अज्ञात आरोपी का पता लगाया जा रहा है और जल्द उसे गिरफ्त में लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...