अग्निवीर भर्ती रैली का चौथा दिन: 1900 युवाओं ने लिया भाग

--Advertisement--

Image

मंडी, 03 अक्तूबर – डॉली चौहान

मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन सोमवार को आज लगभग 1900 उम्मीदवारों ने भाग लिया। यह जानकारी आर्मी भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक अविनाश नाथ ने आज यहां दी ।

उन्होंने बताया कि आज अग्निवीर (तकनीकी) में लगभग 250 उम्मीदवारों में से 50 प्रतिशत से कम उम्मीदवारों भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने गणित और विज्ञान के साथ 12वीं पास की है और जिन्होंने आईटीआई कोर्स किया है, उन्हें अग्निवीर तकनीकी योजना में सुनहरा मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को भर्ती रैली में लाहौल-स्पीति जिले के साथ मंडी जिला के कोटली और बल्ह तहसीलों के लगभग 2700 उम्मीदवार भाग लेंगे जबकि 05 अक्टूबर को मंडी जिले के लगभग 2600 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...