“अगले बरस तू जल्दी आना” की कामना के साथ सम्पन हुआ गणपति उत्सव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

स्वामी श्री हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा के परिसर में एस एस आर बी नर्सिंग संस्थान द्वारा गणेश चतुर्थी से आरंभ होकर आज चतुर्दशी तक चलने वाले गणपति उत्सव का आज गणपति मूर्ति विसर्जन गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना की कामना के साथ धूमधाम से समापन हुआ।

जिसमे स्थानीय लोगों के अलावा नर्सिंग कॉलेज व हरिगिरी अस्पताल के स्टाफ ट्रस्ट के चेयरमैन राजन भाई पटेल , संस्थान के निदेशक तरुण मल्होत्रा, देवेंद्र राज महाजन, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विजय कंवर , विकास महाजन,सूरज थापा, साहब सिंह, नीरज गुरुंग, संजय कपूर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होबार्डी खड़ में विधिवत पूजन के उपरांत संपन्न हुआ जिसके उपरांत ककीरा सन्यास आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...