
व्यूरो, रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह बाली आज धर्मशाला में युथ कांग्रेस और NSUI के युवाओ द्वारा की जा रही भूख हड़ताल में उनका साथ देने पहुंचे।
आपको बता दें कि युथ कांग्रेस व एनएसयूआई के छात्र सरकार की लिखित परीक्षा लेने के फैसले के विरोध में आज 8 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे है और सरकार से छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं लेने की मांग कर रहे है ऐसे में पहले विरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भी छात्रों का समर्थन किया था और आज रघुवीर सिंह बाली भी छात्रों के साथ उनका समर्थन करने पहुंचे।
इस दौरान सरकार पर जमलावर होते हुए रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है और अपने फैसले लेने में नाकाम है जो हाई कमान से आदेश आते है, उन्हें ही आधा अधूरा पूरा किया जाता है।
छात्र आज 8 दिन से बैठे है और इनकी सुध लेने वाला कोई नही जिला कांगड़ा के मुख्यालय में जहां सारा प्रशासन बैठता है, लेकिन फिर भी छात्रों की सुध नही ली जाती अगर ऐसा ही चलता रहा तो ये आंदोलन सड़को तक पहुंचने में समय नही लगाएगा और इनमें कांग्रेस पार्टी भी छात्रों के साथ है इस सरकार के पास ना ही विजन है ना ही इम्प्लीमेंट करने की शक्ति।
