बेटी की किलकारी गूंजी…और मां हमेशा के लिए हाे गई खामोश, मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दाैरान महिला की माैत पर हंगामा

--Advertisement--

बेटी की किलकारी गूंजी…और मां हमेशा के लिए हाे गई खामोश, मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दाैरान महिला की माैत पर हंगामा

हिमखबर डेस्क 

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

मृतका की पहचान शगुन (33) पत्नी रविकांत निवासी गांव सुधियान, तहसील नादौन व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शगुन को डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे प्रसव प्रक्रिया के दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसी दौरान महिला की मौत हो गई।

शगुन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्हें शगुन की मौत का कसूरवार ठहराया।

परिजनों के हंगामे के चलते अस्पताल परिसर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। परिजनों ने इस संबंध में सदर पुलिस थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत मिल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...