ज्वाली; 7 जुलाई से लापता 24 वर्षीय युवक की देहरी के खंडहर में मिली लाश

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पंचायत पनालथ के देहरी में खंडहर शेड में एक युवक का गला-सड़ा शव मिला है, जिसकी पहचान साहिल कुमार (24) पुत्र मलकीयत सिंह निवासी जरोट के रूप में हुई है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 जुलाई को थाना में परिजनों ने करवाई थी और बताया था कि साहिल कुमार सात जुलाई से कहीं गायब हो गया है।

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह भी मौका पर पहुंच गए हैं तथा इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं। इसकी सूचना जवाली पुलिस को दी गई तथा डीएसपी जवाली वीरी सिंह टीम के साथ मौका पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू की।

शव के पास एक मोबाइल भी मिला है जिसको पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौका पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...