जमीन हिमाचल की, ठेका हरियाणा का? बरोटीवाला शराब ठेका विवाद की जांच शुरू

--Advertisement--

बरोटीवाला ट्रक यूनियन के समीप हिमाचल की जमीन पर हरियाणा का शराब ठेका?, राजस्व एवं आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एसडीएम बद्दी व एटीसी बद्दी ने दिए जांच के निर्देश

बरोटीवाला – राजनीश ठाकुर

बरोटीवाला ट्रक यूनियन के समीप स्थित क्षेत्र में कथित रूप से हिमाचल प्रदेश की सीमा के भीतर हरियाणा का शराब ठेका संचालित होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यदि संबंधित भूमि हिमाचल प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज पाई जाती है, तो यह मामला राजस्व एवं आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित भूमि किस राज्य के अधिकार क्षेत्र में आती है। यदि भूमि हिमाचल प्रदेश की है, तो वहां हरियाणा के शराब ठेके के संचालन की अनुमति किस आधार पर दी गई और संबंधित विभागों ने अब तक क्या कार्रवाई की।

लोगों ने मांग की है कि राजस्व विभाग मौके पर सीमांकन (डिमार्केशन) कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करे। साथ ही आबकारी विभाग भी यह स्पष्ट करे कि संबंधित शराब ठेका किस राज्य की अनुमति एवं अधिकार क्षेत्र के तहत संचालित किया जा रहा है।

एसडीएम बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि हल्का पटवारी से मौके की जांच करवाई जाएगी तथा तहसीलदार को भी आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एटीसी (आबकारी एवं कराधान) बद्दी अरुण डोगरा ने भी कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। संबंधित स्थल का डिमार्केशन करवाया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अब सभी की निगाहें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभागों की जवाबदेही तय होने के साथ-साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...