गणतंत्र दिवस पर CM ने तिरंगा फहराया तो करेंगे मानव बम हमला, DC ऑफिस शिमला में आई धमकी भरी मेल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला प्रशासन को गणतंत्र दिवस से पहले मुख्यमंत्री के नाम पर मानव बम हमले की चेतावनी भरा ई-मेल मिला है। यह ई-मेल उपायुक्त कार्यालय शिमला की आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ है।

ई-मेल में दावा किया गया कि यदि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, तो मानव बम हमला किया जाएगा। प्रशासन ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

धमकी भरा यह संदेश पहले उपायुक्त कार्यालय को मिला और फिर वूमेन एसएसपी कार्यालय शिमला के माध्यम से थाना सदर शिमला को भेजा गया।

ई-मेल में एक अनजान व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऐसी जानकारी भेजी है। इसे पुलिस अफवाह और झूठा संदेश मान रही है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के संदेशों का उद्देश्य लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा करना होता है। अधिकारियों के मुताबिक गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के संदर्भ में इस तरह की धमकी को गंभीरता से लिया जाता है।

ई-मेल की विषयवस्तु न केवल आम लोगों को डराने वाली है, बल्कि इससे देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी माना जा रहा है। इसी वजह से सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मेल कहां से और किसने भेजा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस मामले में थाना सदर शिमला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 353(1)(ड्ढ) और 152 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...