ऑटोमोबाइल कंपनी में 5 पदों के लिए साक्षात्कार 9 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कैहडरू में स्थित ओम नमः शिवाय ऑटोमोबाइल में रिसेप्शनिस्ट के एक पद और तकनीशियन के 4 पदों को भरने के लिए 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला हमीरपुर रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट के पद के लिए उम्मीदवार स्नातक होना चाहिए तथा उसे कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। तकनीशियन के पदों के लिए उम्मीदवार मैकेनिकल एवं ऑटोमोबाइल में आईटीआई डिप्लोमाधारक होने चाहिए। उनकी आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...