एनसीईआरटी में बंपर वैकेंसी, इस डेट तक करें अप्लाई

--Advertisement--

123 पदों पर भर्ती; मोटी सैलरी, 16 तक करें अप्लाई

हिमखबर डेस्क                                                                                               

एनसीईआरटी में नौकरी करने का गोल्डन चांस आ गया है। एनसीईआरटी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 123 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त, 2024 है।

इन पदों पर होगी भर्ती

प्रोफेसर 33, एसोसिएट प्रोफेसर 58, असिस्टेंट प्रोफेस 31 असिस्टेंट लाइब्रेरियन 01

प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार को 1,44,200 रुपए की हर महीने सैलरी दी जाएगी। एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर पद पर चयनित किए गए उम्मीदवार को हर महीने 1,31,400 रुपए की सैलरी मिलेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद पर नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को 57,700 रुपए का हर महीने वेतन दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता 

प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी यूनिवर्सिटी/कॉलेज/इंस्टीट्यूट में पढ़ाने का कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।

पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होने चाहिए। 8 साल का पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार ने पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होने चाहिए। उम्मीदवार ने यूजीसी नेट परीक्षा या इससे संबंधित कोई परीक्षा या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवार ने लाइब्रेरी साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंक से प्राप्त की होनी चाहिए। उम्मीदवार ने यूजीसी नेट परीक्षा या इससे संबंधित कोई परीक्षा या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।

फीस

एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को एक हजार रुपए की फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...