UPSC परीक्षा क्रैक कर घर पहुंची तरूणा कमल, जबरदस्त इस्तकबाल देख हुई भावुक

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद की बेटी “तरुणा कमल ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा पास की है। नगर परिषद में सफाई ठेकेदार की बेटी कामयाबी हासिल करने के बाद पैतृक गांव पहुंची। होनहार बेटी गांव में जबरदस्त इस्तकबाल पाकर भावुक हो गई साथ सफलता के मूल मंत्रों पर भी खुलकर चर्चा की।

तरुणा पिछले ढाई साल से चंडीगढ़ में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। बुधवार देर दोपहर तरूणा चंडीगढ़ से अपने घर रत्ती पहुंची। घर पहुंचने पर तरूणा का परिजनों, रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों ने डोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

26 जून 1997 को जन्मी तरूणा कमल ने 12वीं तक की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल रत्ती से की है। इसके बाद तरूणा ने वेटरनरी डॉक्टर की ट्रेनिंग पुरी करने बाद चंडीगढ़ में कोचिंग लेकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

तरूणा ने पहली बार परीक्षा में भाग लिया, अपने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को उर्तीण कर लिया। तरूणा ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी करते समय शुरू में मेडिकल की पढाई बाधा भी बनी लेकिन, माता- पिता व परिजनों का परीक्षा की तैयारी में पूरा सहयोग रहा, जिस कारण वो इस मुकाम को हासिल कर पाई।

तरूणा ने बताया कि गावं की लड़कियां आगे बढने व बाहर निकलने से घबराती हैं। लड़कियों को सपना पूरा करने के लिए एक पहल करना जरूरी है। अपनी वेटरनरी डॉक्टर की पढाई के दौरान ही कुछ बडा करने की ठानी और तैयारी शुरू कर दी।

कामयाबी पर तरूणा ने बताया कि बड़ी सफलता पाने के लिए परिश्रम ही एक मात्र माध्यम है। शॉर्टकट माध्यम से कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती है।

वहीं, इस मौके पर लाडली की कामयाबी से परिजन भी गदगद नजर आए। माता नोर्मा देवी व दादा हेम सिंह कमल ने बताया कि बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी, बड़ा अधिकारी बनना चाहती थी। उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...