Success Story: पिता किसान, मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बेटी बनी सहायक प्रोफेसर

--Advertisement--

दिव्या के पिता अनिल कुमार कृषक हैं, जबकि माता रुकमणी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के भूड़ गांव की दिव्या भाटिया ने राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई परीक्षा पास कर परिजनों का सहायक प्रोफेसर बनने का सपना साकार किया है।

दिव्या भाटिया राजनीतिक शास्त्र विषय में सहायक प्रोफेसर बनी हैं। दिव्या के घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दिव्या भाटिया साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। दिव्या के पिता अनिल कुमार कृषक हैं, जबकि माता रुकमणी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

दिव्या भाटिया ने स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला और स्नातक की पढ़ाई नाहन कॉलेज से पूरी की। इसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र की मास्टर डिग्री लेने के बाद जून 2020 में नेट पास किया।

अक्तूबर 2020 में सेट और दिसंबर 2020 में नेट और जीआरएफ की परीक्षा पास की। दिव्या भाटिया ने सफलता का श्रेय परिजनों, शिक्षक आलोक कटोच, डाॅ. प्रेम भारद्वाज, डॉ. मिनि पाठक डोगरा को दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...