SP दफ्तर में रीडर के पद पर कार्यरत कांस्टेबल रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) दफ्तर में रीडर के पद पर तैनात रहे एक कांस्टेबल को रिश्वत के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

रीडर ने एट्रोसिटी से जुड़े एक मामले को रफा-दफ़ा करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी विजिलेंस को इसकी सूचना दी।

इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस द्वारा आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। बुधवार शाम विजिलेंस ब्यूरो के एक विशेष दस्ते ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है। वह एसपी दफ्तर में डीएसपी का रीडर तैनात था। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद आरोपित को एसपी दफ्तर से हटाकर पुलिस लाइन कैंथू तैनात कर दिया गया था।

मामले के अनुसार आरोपित ने पुलिस थाना न्यू शिमला में अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज एक प्रकरण के निराकरण के लिए करीब 60 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रीडर पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़ित से 10 हज़ार रुपये ले भी लिए थे।

विजिलेंस ने आरोपित रीडर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पीड़ित को रिकॉर्डर दिया गया, जिसमें आरोपित और पीड़ित के बीच पैसों के लेन-देन की बातचीत रिकार्ड हो गई। इसके बाद विजिलेंस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया और आरोपित की गिरफ्तारी हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...