SMC चुनाव के बाद 2 गुटों में हुई झड़प, 12 के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के चुराह क्षेत्र के नैला स्कूल में एसएमसी चुनाव में विवाद हो गया। यह विवाद कोई स्कूल के विकास के लिए नहीं, बल्कि अध्यक्ष बनने के लिए हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि 2 गुटों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।

यही नहीं, हंगामे के बाद एक गुट द्वारा एक व्यक्ति के घर पर जमकर पत्थर भी बरसाए गए। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल भी हुए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए।

बता दे कि चुराह क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला नैला में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान 2 पक्षों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की।

2 पक्ष होने के कारण दोनों के लिए वोटिंग करवाई गई। वोटिंग में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। इस पर मामला गर्मा गया। वहीं एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा में भर्ती करवाया गया है।

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा के बोल

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पानी की कहानी, जिंदा दफन हो गई हिमाचल की रानी, जानिए चंबा की पौराणिक कहानी

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल की शांत वादियों में एक ऐसी...

शाहपुर गोदाम में न आएं लोग, घर-द्वार मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर

एसडीएम ने की उपभोक्ताओं से अपील, गोदान परिसर में...

हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: आरक्षित सीट के बजाय दूसरी जगह से लड़ सकते हैं चुनाव, इन्हें मिला विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सरकार बनाने को लेकर...