PM मोदी की रैली में जा रही बस हादसे का शिकार, तीन लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई यह बस पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। इसी बीच बेलतरा के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे। इनेमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वहीं, हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है। सीएम बघेल ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...