PM नरेंद्र मोदी को राम और योगी को कृष्ण बताना मुस्लिम युवक को पड़ा महंगा, पिटाई के बाद हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

यूपी के बरेली में एक मुस्लिम युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना महंगा पड़ा गया। की मोहल्ले के लोगों ने इसलिए जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं हैं।

बताया जा रहा है कि कामरान ने पीएम मोदी को राम और मुख्यमंत्री योगी को कृष्ण बताते हुए उनकी तारीफ़ की थी। इसी बात से गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

घटना बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी इलाके की है, यहां के रहने वाले कामरान नामक युवक को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की तारीफ कर रहा था। कामरान ने पीएम मोदी को राम और मुख्यमंत्री योगी को कृष्ण बताते हुए उनकी तारीफ़ की थी। जिसके चलते मोहल्ले के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

पिटाई से कामरान के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं इस मामले में कामरान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कामरान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम का अवतार हैं। वह इस देश को बहुत अच्छे से चला रहे हैं। लोगों को सब कुछ मिल रहा है। राशन से लेकर सब कुछ मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी कृष्ण का अवतार है। मेरे इसी बात से कुछ कट्टरपंथी विरोध कर रहे थे।

कामरान ने बताया कि दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। आज मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया। उसने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अगर वह उनका समर्थन करता है तो वे भी उसका साथ दें।

इस बारे में बारादरी थाने के इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि कामरान के भतीजे ने कुछ लोगों के साथ में मिलकर कामरान की पिटाई कर दी है। अब जो आरोप कामरान ने लगाए हैं उसकी तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...